Rainbow News Network 22 jan
अम्बेडकरनगर: रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अम्बेडकरनगर में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंख संस्था, अमरदीप शीतला प्रसाद ज्वैलर्स, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और कंप्यूटर गैलरी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और तहसील तिराहे पर भंडारे का आयोजन हुआ।
रक्तदान शिविर में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से अंशु बग्गा, अमरजीत सोनी, विपिन कुमार, आलोक सिंह (ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष), शशांक बंका, सतीश गुप्ता और शशांक शेखर सिंह ने रक्तदान किया। कुल 22 लोगों ने इस अवसर पर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
रक्तदान का महत्व और समाजिक संदेश
अंशु बग्गा ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो किसी की जान बचा सकता है। आज के दिन रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर रक्तदान का यह शिविर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का अवसर है। हम सभी को नियमित रूप से रक्तदान करने की आदत डालनी चाहिए।”
इसी अवसर पर शशांक शेखर सिंह ने कहा, “समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। रक्तदान केवल एक दान नहीं बल्कि जीवनदान है। यह कार्यक्रम युवाओं को जागरूक करने और समाज में सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाने का माध्यम है।”